Wednesday, March 4, 2026

जयसवाल समाज कल्याण समिति द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

भिलाई। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जयसवाल समाज कल्याण समिति, भिलाई द्वारा समिति के कार्यालय बाबा दीप सिंह नगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ध्वजारोहण बैकुंठ जायसवाल एवं कुंदन जायसवाल द्वारा किया गया। इसके पश्चात समिति के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की समुचित तैयारी एवं आयोजन में समिति के युवा अध्यक्ष विकास जायसवाल के साथ रामलखन जायसवाल एवं राहुल जायसवाल की सक्रिय भूमिका रही।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनु जायसवाल, रंजीत जायसवाल, तीरथ जायसवाल, सौरभ जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें