Wednesday, March 18, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व कौशल उन्नयन प्रशिक्षण समापन समारोह…

भिलाई नगर अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था द्वारा 15.03.26 रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन की मुख्य अतिथि विनीता पांडेजी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बहनें अपना आर्थिक विकास के साथ अपनी बेटियों को शिक्षा, संस्कार और अच्छी जीवन शैली का पाठ अवश्य पढ़ाएं। मुख्य वक्ता डॉ हंसा शुक्ला जी ने कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात बहनें अपना स्वयं का घर बैठे आर्थिक विकास कर सकती है।

सिलाई कढ़ाई करके बहनें अपनी जीविका चलाने में सक्षम होगी तो उनका परिवार भी आर्थिक दृष्टिसे सबल होगा। अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर डी. एन. शर्मा ने कहा कि समाज में नारी सबल होगी तो उनकी आर्थिक उन्नति होगी। तभी एक पराक्रम महिला समाज का निर्माण होगा। अध्यक्ष महोदया शानू मोहनन ने कहा कि महिला दिवस उनके मौलिक अधिकारों की मांग से यूरोपिय देशों में शुरू हुआ। न्यूयार्क की महिला श्रमिकों द्वारा 15000 बहनों ने अपने अधिकारों के लिए एक विशाल रैली निकाली परिणाम स्वरुप उनकी मांग पूरी हुई।

सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण में ट्रेनर के रूप में पुष्पा चौहान, संगीता, पूजा गुप्ता, खुशबू सिंह, मैमून निशा का सम्मान किया गया। भारतीय परिधान प्रतियोगिता में प्रतिभा सिंह, सृष्टि गुप्ता, सिम्पी देवी को पुरस्कृत किया गया। खखेलकूद प्रतियोगिता में दौड़में प्रथम पल्लवी, द्वितीय शोभा, तृतीय-सिम्मी रही। सुई धागा रेस में प्रथम-सुजाता सिंह, द्वितीय शीतल साव, तृतीय रिंकी साहू। चम्मच रेस में प्रथम प्रतिभा सिंह, द्वितीय – राजेश्वरी, तृतीय-रिंकी साहू रही।

कुर्सी दौड़ में प्रथम – सितारा बेगम, द्वितीय काजल यादव, तृतीय भारती। इन अवसर पर कार्यक्रम की संजोयिका सोनम गुप्ता व उद्घोषक गायत्री सिंह का सम्मान किया गया। संगीत टीचर नीलांजना और ड्राइंग सर राजेश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली सैकड़ो बहनों को मैडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस भव्य समारोह में अभिलाषा मिश्रा, राधा, अल्पना, विजया, संजू साहू किरण, गायत्री वर्मा, प्रेमा दुबे, रीता, सुनीता साहू, विद्या दुबे, अर्चना दुबे और अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें