दुर्ग। यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल दुर्ग संभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले क्रिसमस महारैली में में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए और समाज के लोगो को सम्बोधित किया और क्रिसमस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की।

यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल के अध्यक्ष जोनाथन जॉन, महासचिव सुभाष पॉल, कोषाध्यक्ष अभिषेक शावल, दुर्ग नगर निगम के पार्षद साजन जोसेफ, सर्व समाज कल्याण समिति के मलकित सिंह ‘लल्लू’, जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, रमन राव, वाजिद अंसारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।