Thursday, January 15, 2026

पहली डिजिटल जनगणना के लिए तैयार भारत, 11 हजार करोड़ के बजट को कैबिनेट से मंजूरी

सुरेश महापात्रा,नई दिल्ली। देश में जनगणना 2027 के लिए 11 हजार करोड़ के बजट को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

अश्विनी वैष्णव ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए। इनमें जनगणना को लेकर भी कुछ अहम फैसले लिए गए और बैठक में इस प्रकिया के लिए बजट को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री ने बताया, “जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपए का बजट अप्रूव किया गया है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 2027 में होने वाली जनगणना पहली डिजिटल जनगणना होगी। उन्होंने बताया कि ‘जनगणना 2027’ दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसके तहत अप्रैल और सितंबर 2026 के बीच घरों की सूची तैयार की जाएगी। वहीं फरवरी 2027 में जनगणना की जाएगी। इसके अलावा जातिगत जनगणना भी इसका हिस्सा होगी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें