Chhattisgarh बजट 2026-27 – “संकल्प” के साथ समावेशी विकास की दिशा
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष के बजट को “संकल्प (SANKALP)” नाम दिया गया है, जो राज्य के समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते हुए समावेशी और संतुलित विकास का रोडमैप सामने रखा है। “SANKALP” थीम पर आधारित इस बजट में अधोसंरचना विस्तार, निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण, आदिवासी और शहरी क्षेत्रों के समान विकास पर जोर दिया है।
दुर्ग भिलाई को क्या मिला?
- महाराजा चौक में फ्लाईओवर निर्माण* से ट्रैफिक सुधार की उम्मीद
- दुर्ग संभाग में प्रमुख सड़कों का उन्नयन और कनेक्टिविटी मजबूत
- भिलाई में व्यावसायिक परिसर विकास से व्यापार और सेवा क्षेत्र को गति
- औद्योगिक निवेश योजनाओं से भिलाई-दुर्ग इंडस्ट्रियल बेल्ट को लाभ
सीए मिनेश जैन
पूर्व अध्यक्ष आईसीएआई भिलाई




