Wednesday, March 4, 2026

ग्लैमर जगत और पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं : अभिनेत्री सुरभि श्रीवास्तव

पत्रकारिता विभाग में “सरकारी दामाद” की टीम और FTII के विशेषज्ञ से विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म मेकिंग के गुर

ग्लैमर जगत और पत्रकारिता के अंतर्संबंधों पर रूबरूब…

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एन. जागृत के मार्गदर्शन में “वैल्यू एडेड कोर्स” के अंतर्गत फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमिता बख्शी, मुख्य अतिथि एफटीआईआई (भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान) पुणे से प्रणेश कुमार, “सरकारी दामाद” फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सुरभि श्रीवास्तव, अभिनेता यशवंत आनन्द एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म “सरकारी दामाद” की पूरी टीम की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एन. जागृत ने उद्बोधन में रेखांकित किया कि आज के डिजिटल युग में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी न केवल एक ट्रेंडिंग स्किल्स हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने और लाभार्जन करने का एक सशक्त माध्यम भी हैं।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमिता बख्शी ने पत्रकारिता विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है।

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में फिल्म “सरकारी दामाद” के स्क्रिप्ट राइटर ने विद्यार्थियों को पटकथा लेखन और कहानी को दृश्यों में ढालने की बारीकियों से अवगत कराया। वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सुरभि श्रीवास्तव ने ग्लैमर जगत और पत्रकारिता के अंतर्संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। बस आवश्यकता है तो कड़े परिश्रम और निरंतर सीखने की ललक की।

सत्र के दौरान फिल्म मेकिंग की तकनीकी बारीकियों और सिनेमा की बदलती प्रवृत्तियों पर भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। यह पूरा आयोजन एक संवादात्मक सत्र के रूप में रहा। जहाँ विद्यार्थियों ने बेझिझक होकर फ़िल्म के लिए लेखन, कैमरा तकनीक, लाइट सेटअप और एडिटिंग से जुड़े अपने सवाल विशेषज्ञों के समक्ष रखे। विशेषज्ञों द्वारा दिए गए तार्किक और संतोषजनक उत्तरों से विद्यार्थी अत्यंत लाभान्वित हुए, जिससे उनकी रचनात्मक सोच को एक नई दिशा मिली।

कार्यक्रम का संचालन कु. विभा सिंह व आभार डॉ. प्रवीण साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापक अमितेश सोनकर, डॉ. रेशमी की सक्रिय भूमिका रही साथ ही बड़ी संख्या में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें