Monday, March 16, 2026

संगीत नगरी में अवैध कबाड़ का कारोबार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

00 आरोपी के कब्जे से कबाड़ सामान व टाटा मेटाडोर वाहन जप्त,
00 जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹2,15,000,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
अवैध कबाड़ी कारोबार एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान खैरागढ़ पुलिस के व्दारा चलाया जा रहा है।। इसी क्रम में शनिवार 14 मार्च को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दाऊचौरा, खैरागढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से कबाड़ सामान की खरीद-फरोख्त कर रहा है कि सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।। कार्यवाही के दौरान मोहम्मद शबीर पिता मोहम्मद फारुख, उम्र 30 वर्ष, निवासी दाऊचौरा खैरागढ़ को टाटा मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 07 C 4766 में कबाड़ सामान भरकर ले जाते हुए पकड़ा गया।।

आरोपी के कब्जे से कबाड़ सामान सहित टाटा मेटाडोर वाहन जप्त जप्त टाटा वाहन जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,15,000 है।। पूछताछ में आरोपी द्वारा बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से कबाड़ सामान खरीदना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 35(3)(ई) बीएमएम तथा धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कार्यवाही कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें