वस्त्रदान समिति के रथ को माननीय कुलपति महोदया ने दिखाई हरी झंडी..

00 वनांचल क्षेत्र में जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करने निकला रथ,

खैरागढ़ : जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में वस्त्रदान समिति द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत लोगों को शॉल, स्वेटर, कम्बल, साड़ी, धोती, जैकेट, मच्छरदानी सहित अन्य आवश्यक वस्त्रों का दान किया जा रहा है।। मंगलवार 16 दिसंबर को वस्त्रदान समिति का रथ वनांचल क्षेत्र बकरकट्टा निकली जिसे इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा ने हरी झंडी दिखाई।। सर्वप्रथम कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने दाऊचौरा स्थित शहीद निकेश यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात उनके पिता का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।। इसके बाद कुलपति ने वस्त्रदान समिति के सदस्यों का परिचय जाना और उन्हें इस नेक कार्य के लिए बधाई दी।। कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने कहा कि खैरागढ़वासी जिस तरह नित नवाचार कर रहे हैं वह प्रेरणादायी है।।

आज वस्त्रदान समिति जरूरतमंद लोगों को वस्त्रदान करने जा रहा है, इस पुण्य कार्य से कई परिवार लाभान्वित होंगे और उनका जीवन रौशन होगा।। इस अभियान से न केवल वस्त्रदान समिति बल्कि पूरे खैरागढ़ का नाम भी रौशन होगा।। आप सभी का अथक प्रयास अवश्य सफल होगा इसकी मैं कामना करती हूं।। इस अवसर पर वस्त्रदान समिति के सदस्य रूपेश देवांगन, गोविंद सोनी,अनुराग शांति तुरे, मनराखन देवांगन, उत्तम कुमार बागड़े, किशोर शर्मा, वंदना टांडेकर, जहीन खान, शमशुल होदा खान, आकाश तिवारी, उमेंद पटेल, संजू सिंह,महेश गिरी सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।।

Exit mobile version