सरस्वती बंजारे ने कहा विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में बजट ऐतिहासिक कदम

दुर्ग। दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने वित्त वर्ष 2026-27 के 1.72 लाख करोड़ रुपए के “संकल्प बजट” का स्वागत करते हुए इसे विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को समर्पित है।

बजट में सामाजिक क्षेत्र को 40% प्राथमिकता, पूंजीगत व्यय में वृद्धि, बस्तर एवं सरगुजा जैसे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का विशेष रोडमैप, महिलाओं के लिए संपत्ति पंजीयन में 50% छूट तथा ‘रानी दुर्गावती योजना’ जैसे प्रावधान इसे सर्वस्पर्शी बनाते हैं। कृषि, सिंचाई, अधोसंरचना, उद्योग, स्वास्थ्य और डिजिटल विकास पर विशेष ध्यान प्रदेश के संतुलित एवं समग्र विकास को गति देगा।

बंजारे ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट जनकल्याण, पारदर्शिता और दूरदर्शिता का प्रतीक है।

उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री की संवेदनशील एवं समर्पित नेतृत्व शैली तथा वित्त मंत्री जी की संतुलित वित्तीय सोच की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को 2047 तक देश के अग्रणी एवं विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करेगा।

Exit mobile version