दुर्ग। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के सह संयोजक पद पर निलेश साहू की नियुक्ति के उपलक्ष्य में जिला दुर्ग-भिलाई के साहू समाज द्वारा दुर्ग सर्किट हाउस में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित जितेंद्र कुमार साहू तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष राज्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रहे, समाज वरिष्ठ के रूप में प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष भीखम साहू, प्रमोद कुमार साहू, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार साहू, जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक कबीर साहू, राष्ट्रीय कर्मा भोग संयोजक डॉ शैलेन्द्र कुमार साहू, सेक्टर 4 अध्यक्ष थानेश्वर प्रसाद साहू, चाणक्य कुमार साहू,उपाध्यक्ष सेक्टर 4, सेक्टर 7,8, 9 &10 अध्यक्ष देवेश कुमार साहू, झग्गर, साहू, भुनेश्वर साहू नेमचंद्र साहू विष्णु साहू गज्जू साहू, ज्ञानिक साहू तुलाराम साहू, नोहर साहू, गुलाब साहू भोलाराम साहू मुकेश साहू नरोत्तम साहू व्याख्याता बोरसी, रूपेश कुमार साहू एवं सम्मान समारोह के विशेष साक्षी के रूप में निलेश कुमार साहू प्रदेश सह संयोजक के पिता राम खिलावन साहू ,जिला प्रतिनिधि,विशेष रूप से उपस्थित रहे, साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों के रूप अमर दास साहू, धमधा तहसील अध्यक्ष, राजेश साहू चाचा, जनपद सदस्य, धनसाय साहू, छोटे बाबू ,एवं धमधा क्षेत्र से पदाधिकारी बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दुर्ग_भिलाई क्षेत्र से मातृ शक्ति की उपस्थिति में श्रद्धा पुरेंद्र साहू ,राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षिका, लिलेश्वरी साहू, जीविका स्व सहायता प्रमुख , किरण साहू, सांस्कृतिक सचिव साहू मित्र सभा भिलाई, तारिणी साहू संयोजिका सेक्टर 7, अंजू साहू, महिला उपाध्यक्ष से.7 की उपस्थिति रही,
समारोह में निलेश कुमार साहू का गजमाला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनके नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। उनकी नियुक्ति से विशेष रूप से युवाओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि निलेश कुमार साहू अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के हित में निरंतर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन थगेश्वर कुमार साहू जी जिला सह सचिव जिला साहू संघ भिलाई नगर एवं हर्षदेव साहू संयोजक स्वक्षता ही सेवा है ने किया।
इसी तारतम्य में प्रेम किशन का भी मनोनयन प्रदेश सह संयोजक के रूप में हुआ है, जिनका भी सम्मान उनके निज निवास पहुंच कर किया गया।
कार्यक्रम का आभार निलेश कुमार साहू प्रदेश सह संयोजक ने किया।