Sunday, March 1, 2026

प्रथम दिन का भव्य शुभारंभ – शहीद कप 2026

भिलाई। 21 फ़रवरी- आज HMGM जन सेवा समिति के अध्यक्ष लोकेश पांडेय के नेतृत्व में वीर शहीदों की अमर स्मृति को समर्पित शहीद कप का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई, जिससे आयोजन का माहौल देशभक्ति और गर्व से परिपूर्ण रहा। मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम देवांगन (भाजपा जिला अध्यक्ष) एवं स्वीटी कौशिक (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष) के साथ वार्ड पार्षद मनिष शर्मा जी और अभिषेक शर्मा जी भी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने टॉस कर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन सद्भावना मैच के रूप में खुर्सीपार 11 और प्रतिभा 11 महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने खेल भावना और उत्साह के साथ शानदार प्रदर्शन किया । इस मुकाबले में खुर्सीपार 11 ने जीत हासिल की और अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा दोनों टीमों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहना की गई।

शहीद कप का यह शुभारंभ देशभक्ति, सम्मान और खेल भावना का सुंदर संगम बनकर सामने आया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें