शीतकालीन तीन दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : तीन दिवसीय शीतकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में शिवमन्दिर मार्ग पर स्थित पटेल भवन में किया गया।। यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ प्रदेश से मान्यता प्राप्त जिला शतरंज संघ खैरागढ़- छुईखदान-गंडई के द्वारा कराया जा रहा है।।

शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं एवं युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया ‌‌ इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को शतरंज की बारीक तकनीकों, रणनीतियों तथा मानसिक एकाग्रता का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।। शतरंज प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।। जिसमे खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, उपाध्यक्ष यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”, सचिव रॉकी देवांगन एवं कोषाध्यक्ष शेख जहीद उपास्थित रहे।।

शतरंज न केवल बौद्धिक विकास कराता है, बल्कि अनुशासन, धैर्य एवं निर्णय क्षमता को भी मजबूत बनाता है
उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में पदाधिकारियों ने कहा कि शतरंज न केवल बौद्धिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, धैर्य एवं निर्णय क्षमता को भी मजबूत बनाता है।। उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण शिविरों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।।

प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन प्रतिभागियों को शतरंज के मूल नियम, चालों की समझ, ओपनिंग की जानकारी तथा व्यावहारिक अभ्यास कराया गया अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा सरल एवं रोचक तरीकों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।। यह प्रशिक्षण अभी दो दिन गुरुवार 25 एवं शुक्रवार 26 दिसंबर तक चलेगा जिसमे आप भी भाग ले सकते है‌‌।।

Exit mobile version