जामुल: बोगदा पुलिया टंचिंग यार्ड, मणि कंचन केन्द्र के सामने स्थित गौसेवा प्रभु सेवा धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित 175वें साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर HMGM जन सेवा समिति के अध्यक्ष लोकेश पांडेय अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में घूमने वाली गायों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के उद्देश्य से रेडियम बेल्ट पहनाई गई, जिससे रात में वाहन चालकों को दूर से ही गाय दिखाई दे सके।
कार्यक्रम में दीपक यादव (गौ सेवा प्रमुख भिलाई), राजेश निषाद, सावरकर जी, नागेंद्र यादव, हलदर सिंह गुप्तेश्वर ,निकेश बघेल, तनीष्क ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयकारों के साथ हुआ।




