छत्तीसगढ़ कैशलेश चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ की मांगों पर लगी शासन की मुहर

लिमिट लेस होगा उपचार,…सम्पूर्ण तरह से होगा कैशलेस चिकित्सा

छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्स सेवा कर्मचारी कल्याण संघ की एक सूत्रीय मांगों पर आज सचिव स्तर की वार्ता में मुहर लग गई है, संगठन की सभी मांगों को शासन ने मान कर कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों को तोहफे के रूप में दिया है,इस योजना में कर्मचारियों का e health card,विभाग के द्वारा बनाया जाएगा,इस कार्ड के माध्यम से इलाज के लिए किसी भी प्रकार की कोई लिमिट नहीं रखी गई है,इलाज की प्रक्रिया अनलिमिटेड होगी,कर्मचारियों को किसी भी प्रकार से इस योजना में समस्या न जाए इस लिए एक कस्टमर केयर का भी निर्माण किया गया है,,राज्य में 134 और देश में 64 राज्यों को इलाज हेतु मान्यता दी गई है।

संगठन की मांग थी कि हॉस्पिटल की संख्या बढ़ाई जाए शासन ने इसे मानते हुए कहा है कि बहुत जल्द हॉस्पिटल की संख्या बढ़ा कर नई लिस्ट जारी की जाएगी,संगठन ने पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को बधाई देते हुए आभार भी व्यक्त किया है,,जिन्होंने छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस चिकित्ससेवा कल्याण संघ का सहयोग दिया,आज की सचिव स्तर की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकरप्रदेश संरक्षक राकेश सिंह,प्रदेश संयोजक पीयूष गुप्ता,देवप्रसाद साहू,एवं रविशंकर सिंघन मौजूद थे।

Exit mobile version