प्रबंधन के विरुद्ध संघर्ष तेज करने का एलान
भिलाई। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की आम सभा इंजीनियर्स भवन में रविवार को संपन्न हुआ । सभा में कई मुद्दो पर सभी वक्ताओं ने चर्चा किया। जिसमें वेज रीविजन, बोनस , एरियर , एनजेसीएस में सुधार, पीएसयु में पे रीविजन कमेटी का गठन, पे स्केल में सुधार, भिलाई इस्पात संयंत्र में चुनाव, कर्मचारियों की लोकल समस्याएँ पर सुनवाई किया गया।
सभा में कोषाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने कैलेण्डर वर्ष 2024—25 के यूनियन के आय व्यय का ब्यौरा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसको सभा ने मंजूरी दिया।
वही नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने नए कार्यकाल के लिए शपथ लिया तथा यूनियन के विकास तथा कर्मचारियों के मुद्दे के हल कराने का वादा किया। सभा में उपस्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने सभा में उपस्थित पदाधिकारियों से कर्मचारियों से विभिन्न मुद्दो पर सवाल जवाब किया, जिसका निराकरण उपस्थित पदाधिकारियों ने किया।
सभा में उपस्थित कई सदस्यों ने रक्तदान कर बीएकेएस की समाजिक प्रतिबद्धता की मिसाल पेश किया। सभा के अंत मे सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामुहिक भोजन ग्रहण किया। समाज में विशिष्ट योगदान देने
वाले रक्तवीर अतुल सिंगरौल तथा एथलीट प्रवीण चाप्ले जी को यूनियन ने विशेष रुप से सम्मानित किया।
सभा में उपस्थित पदाधिकारियों में अध्यक्ष अमर सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव किशोर कुमार साव, उपमहासचिव नविन ध्रुव , कोषाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा, उप कोषाध्यक्ष टिकेंद्र पटेल , बोकारो बीएकेएस के अध्यक्ष हरिओम तथा महासचिव दिलीप कुमार , कार्यकारिणी समिति में संतोष कुमार, विजय बहादुर सिंह, कीर्तिजा बल्ली , टिका राम हेंब्रम, बलराम राणा , एल एन दास, सुनील शर्मा, निशांत सुर्यवंशी, ब्रजेश , दिनेश कुमार पांडेय, प्रवीण चापले आदि प्रमुख थे ।




