भिलाई। गौ आश्रय केंद्र कोसा नगर गौधाम , सुपेला भिलाई दवरा आयोजित सत्यनारायण महापूजा में हैवी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू सम्मिलित हुए। जिसमे मुख्यरूप से गौमाता को राजयमता घोषित करने के उद्देश्य से राजस्थान से आये गौसेवक भारत गोपाल महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।
जिन्होंने भगवत गीता की पावन प्रति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू को देकर उनका स्वागत किया, और गो सम्मान आव्हान अभियान की जानकारी दी इस दौरान परशुराम देवांगन , कांतिलाल, आलोक चंद्राकर , मनीष गुप्ता , सुनील यादव , संजय तिवारी ,नई उड़ान शहर स्तरीय समिति महिला समूह की अध्यक्ष रेखा बघेल ,कोषाध्यक्ष रम्भा साहू , सचिव उर्मिला एवं सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, राम हिंदरिया, रिज्जू सिंह , श्री पंकज शर्मा, सुनील यादव, उपस्थित रहे।
