रोहतासगढ़ के संघर्ष से लेकर लरका आंदोलन तक….

भिलाई। आज भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला के प्रियदर्शनीय परिसर स्थित कार्यालय में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया केंद्र की सरकार की निर्देशानुसार प्रति वर्ष 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 01 नवंबर से 15 नवंबर तक जनजाति गौरव वर्ष पखवाड़ा मनाया जा रहा है आज की प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में देवलाल ठाकुर जी प्रदेश प्रवक्ता उपस्थित रहे ।

आज की प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश की स्वाधीनता के अमृतकाल में हम एक ऐसे समय से गुजर रहे हैं जहां अब जनजाति संघर्षों और वनवासी स्वाधीनता सेनानियों के योगदान के विषय में चर्चा हो रही है इनके जिस योगदान को स्वाधीनता के प्रारंभिक समय से ही मान्यता मिलनी चाहिए थी उसे अब बताया जा रहा है। इतिहास में दबे इन वीरों की कहानियों को 75 वर्ष बाद उजागर किया जा रहा है। स्वाधीनता संग्राम में गांधी नेहरु और प्रमुख सेनानियों का जितना योगदान था उतना ही या कई मामलों में उन से अधिक योगदान जनजातियों और वन वासियों स्वाधीनता सेनानियों का भी रहा है चाहे वह संथाल संघर्षों हो, भूमकॉल आंदोलन या वीर बिरसा मुंडा और वीर नारायण सिंह का बलिदान, इन सभी ने भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष में अभूतपूर्व योगदान दिया।

इनके संघर्षों में केवल स्वतंत्रता की भावना ही नहीं थी, बल्कि भूमि, धर्म और परंपरा की रक्षा का संकल्प भी था। देश स्वाधीनता के अमृतकाल से गुजर रहा है। शासकीय एवं निजी स्तर पर देश भर में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जनजातियों का आक्रमणकारियों के विरुद्ध संघर्ष यू तो तब से ही है जब इस्लामिक आक्रमणकारियों ने भारत में कदम रखे थे, लेकिन 14वीं शताब्दी में रोहतासगढ़ में की गई क्रांतिकारी गतिविधियों को भुलाया नहीं जा सकता। दरअसल रोहतासगढ़ की राजकुमारी सिनगी देई और वहां के सेनापति की पुत्री कइली देई ने अपने अद्भुत युद्ध कौशल एवं बुद्धिमता से इस्लामिक आक्रमणकारियों को नाकों चने चबवा दिए थे। इसके अलावा गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती ने भी इस्लामिक आक्रमणकारियों को ऐसी मात दी जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा।

मुख्यवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में किया जाना है।आज के इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जिलाध्यक्ष भिलाई पुरुषोत्तम देवांगन जी एवं जिलाध्यक्ष दुर्ग सुरेंद्र कौशिक जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू,विजय सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा सहप्रभारी सूरज जायसवाल उपस्थित थे।

Exit mobile version