चैत्र नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर निः शुल्क न्यूरोलॉजी (नसों से संबंधित) एवं यूरोलॉजी (मूत्र रोग से संबंधित) चिकित्सा शिविर आयोजन-

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकीय संस्थान बी. एम. शाह हॉस्पिटल भिलाई के द्वारा दिनांक- 19/03/26 से 26/03/26, स्थान- बी. एम. शाह हॉस्पिटल भिलाई में चैत्र नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर निः शुल्क न्यूरोलॉजी (नसों से संबंधित) एवं यूरोलॉजी (मूत्र रोग से संबंधित) चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

नि: शुल्क शिविर में न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. सुशांत कानडे (न्यूरोलाजिस्ट) द्वारा- सिर दर्द/ माइग्रेन, लकवा/ पैरालिसिस, मिर्गी एवं पार्किंसन, भूलने की बीमार (अल्जाइमर रोग), गर्दन, बांह और पैरों का दर्द, नसों का दर्द व चक्कर आना इत्यादि विकारों का निः शुल्क परामर्श
दिया जाएगा। (मिलने का- सोमवार से शनिवार, सुबह- 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।)
तथा निः शुल्क शिविर में यूरोलॉजी विभाग के डॉ. अरिजीत शाहा (यूरोलॉजिस्ट) के द्वारा किडनी, प्रोस्टेट एवं मूत्र रोग से सम्बन्धित विकारों का निः शुल्क परामर्श दिया जाएगा।
(मिलने का- सोमवार से शनिवार समय- शाम 4 बजे से 6 तक।)

हॉस्पिटल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. जय तिवारी ने बताया की इस शिविर में आये हुए मरीजों का MRI, CT स्कैन, 2- डी इको, एंडोस्कोपी, सोनोग्राफी एवं सभी प्रकार के खून जांच में 30% की छूट दी जा रही है।

Exit mobile version