खैरागढ़ : ईतवारी बाजार स्थित रावांभाठा वार्ड क्रमांक 11 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ।। इस सड़क निर्माण कार्य पर लगभग 30 लाख रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही कीचड़ और आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष घम्मन साहू तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गिरजा चन्द्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता निभाई।।
बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी : विक्रांत सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से वार्डवासियों को विशेष सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।।उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और क्युरिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को दिए।।
इस दौरान वार्ड पार्षद रूपेंद्र रजक के आग्रह पर विक्रांत सिंह ने क्षेत्र में नवनिर्मित शौचालय का निरीक्षण भी किया।। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।।
कार्यक्रम में टी.के. चन्देल, नंद चन्द्राकर, विकेश गुप्ता, चन्द्रशेखर यादव, कमलेश कोठले, संजय शर्मा, नीलिमा गोस्वामी, देविन कोठले, शैलेन्द्र वर्मा, चन्दन गिरी, मुकेश वर्मा, नीलिमा राजपूत, अयूब सोलंकी, ऋषि सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुनीत वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।।
