\\राष्ट्रीय लोधी समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्ति//
भिलाई। लखनऊ के गोमती नगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (C.M.S.) के सभागार में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के अधिवेशन एवं स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह में भिलाई की पूर्व मेयर सुश्री नीता लोधी को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पधारे समाज के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों की सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह जी* राजू भैया* पूर्व सांसद ,राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज (उन्नाव सांसद), राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत , सांसद मुकेश राजपूत (फर्रुखाबाद), संदीप सिंह शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी (मध्य प्रदेश), राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी (रामपुर), विधायक छोटेलाल वर्मा (फतेहाबाद, आगरा), विधायक कैलाश सिंह राजपूत (तिर्वा, कन्नौज), पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश भैया साहब लोधी , विधायक जवाहर सिंह राजपूत (गरौठा, झांसी), विधायक देवेंद्र सिंह लोधी (स्याना, बुलंदशहर), विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज (बरखेड़ा, पीलीभीत), विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत (सदर, कासगंज), विधायक सी.पी. सिंह लोधी (डिबाई, बुलंदशहर), विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी (मारहरा, एटा), विधायक बृजभूषण राजपूत जी (चरखारी, महोबा), विधायक हरिओम वर्मा जी (कासगंज) सहित अनेक वर्तमान व पूर्व विधायक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकरलाल लोधी प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत (उत्तर प्रदेश), महेश नरवरिया (मध्य प्रदेश), योगेंद्र सिंह लोधी(दिल्ली), रवि वर्मा (हरियाणा), प्रतीक राजपूत (गुजरात), रामसुरेश सिंह लोधी (महाराष्ट्र), राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष निहाल सिंह लोधी , पूर्व मंत्री चौ. राजेंद्र सिंह लोधी (हमीरपुर), पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत , किशनलाल लोधी , रामगोपाल लोधी जी, चंद्रपाल सिंह खंडवंशी जी, जितेंद्र वर्मा जी, ओमप्रकाश वर्मा जी सहित देशभर से आए सैकड़ों समाजसेवी, संगठन पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि समारोह में सम्मिलित हुए।