फिटनेस किंग जिम का राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप पे दबदबा।

रायपुर। दिनांक ३१/१० से २/११ २०२५ तक राष्ट्रीय ईस्ट एंड वेस्ट जोन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता “पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़” द्वारा बूढ़ेश्वर मंदिर बूढ़ा तालाब रायपुर में आयोजित हुई थी। जीसमें फिटनेस किंग जिम के खिलाड़ियों ने बहुत की उम्दा प्रदर्शन कर जिम एवं जिले का मान रखा।

मेडलिस्ट खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है।
बलजीत सिंह ने सब जूनियर वर्ग पावरलिफ्टिंग बेंचप्रेस एवं डेडलिफ्ट में तीन रजत पदक जीते।
अशोक देवांगन ने मास्टर वर्ग पावरलिफ्टिंग बेंचप्रेस एवं डेडलिफ्ट में तीन स्वर्ण पदक जीते।
लक्ष्मी देवी ने सीनियर वर्ग बेंचप्रेस में स्वर्ण पदक जीता।

सभी खिलाड़ी विगत कई महीनों से फिटनेस किंग जिम में कोच धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में अभ्यास करते आरहे है जोकि स्वयं ही कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत कर विष्व में अपना ओर भारत का लोहा मनवा चुके हैं। खिलाड़ियों को कोच धर्मवीर सिंह खुद 3 घंटे का अभ्यास करवाते है और आशा करते है कि उनके तैयार किए हुए सभी खिलाड़ी इससे भी अच्छा प्रदर्शन करे और प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करे।
खिलाड़ियों के जीत पे
डॉ दर्शन सिंह, फतेहवीर सिंह, राजीव शर्मा, प्रशांत दास, निर्भय पांडे, देव कुमार, शोमाभ घोष, प्रियांशु दास, सिमरप्रीत कौर ,सागर दास साहू, नवीन गुप्ता, सतीश पटले, करन दीप सिंह, गव्य देवांगन, ने हर्ष जताया और सभी खिलाड़ीयो के अच्छे भविष्य की कामना की।

Exit mobile version