Sunday, March 1, 2026

भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दुर्ग में किसानों का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की बैठक आज नगपुरा के देवांगन भवन में हुई जिसमें भारत अमेरिका ट्रेड डील का कृषि, पशुपालन और किसानों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया,
बैठक में निर्णय लिया गया है कि देश के किसान संगठनों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए गुरुवार 12 फरवरी को 11.30 बजे दुर्ग में गांधी प्रतिमा के पास डील के विरोध में किसान प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में रमेश दिल्लीवार, गणेश देशमुख, गोपाल देशमुख, ओंकार साहू, श्रीराम साहू, दुश्यंत गौतम, धर्मेंद्र देशमुख, संतराम देशमुख, देवेंद्र साहू, देवशरण साहू, संतुलाल पटेल, पुनेश्वर साहू, बंशीलाल देवांगन, बद्री प्रसाद पारकर, परमानंद यादव, ढालेश साहू, उत्तम चंद्राकर, बाबूलाल साहू, आई के वर्मा, राजकुमार गुप्त आदि शामिल रहे।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें