खैरागढ: नेत्र सुरक्षा अभियान के लिए ब्लॉक खैरागढ़, जिला केसीजी को चयनित किया गया है।। इसके अंतर्गत निर्धारित कार्य योजना अनुसार नेत्र चिकित्सा दल गाँवों तक पहुँच कर विभिन्न तरह के नेत्र रोगों का पहचान, निदान कर उचित उपचार दे रहे हैं ।। साथ ही निःशुल्क दवाई और प्रेस बायोपिक चश्मे का वितरण भी किया जा रहा है।। जटिल नेत्र रोग हेतु उच्च नेत्र चिकित्सा संस्थान में निःशुल्क उपचार तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क ऑपरेशन की भी व्यव्यस्था शासन के द्वारा की गई है।। नेत्रदान, जिसमें कॉर्निया प्रत्यारोपण, लेंस प्रत्यारोपण, कांच बिंद, लो विजन, रेटिनोपैथी, ऑप्टिक तन्त्र रोग ,जैसे अन्य नेत्ररोग भी शामिल है।।

इस संपूर्ण अभियान को सफल करने में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम जैसे – मितानीन, महिला पुरुष आर एच ओ, सी एच ओ, सुपरवाइजर, बी ई टी ओ, बी पी एम, चिकित्सा अधिकारी, नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी, नेत्र विशेषज्ञ, नोडल अधिकारी (एनपीसीबी) , बीएम ओ खैरागढ़ के मार्गदर्शन तथा सीएमएचओ जिला केसीजी के निर्देशानुसार सेवाएं प्रदान कर रहे है।।
अतः ब्लॉक खैरागढ़ के प्रत्येक ग्राम के नेत्र पीड़ितों से जिला केसीजी के राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण समिति ब्लॉक खैरागढ़ के विभिन्न ग्रामों में निर्धारित स्थल तक पहुँच कर इस महत्वपूर्ण अभियान का लाभ अधिक से अधिक उठाने हेतु अपील करती है।।





