BREAKING :-ईओडब्ल्यू-एसीबी ने रविवार को भिलाई में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के नेहरू नगर पूर्व स्थित निवास सहित प्रदेश के 5 जिलों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापे शराब, और डीएमएफ घोटाले से जुड़े हैं।

भिलाई,दुर्ग। जांच से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई ,रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में छापे की कार्रवाई चल रही है।
बताया गया कि पूर्व आईएएस निरंजन दास, डीएमएफ से जुड़े कारोबारी हरपाल अरोरा के यहां भी जांच चल रही है।

सरगुजा में EOW-ACB की टीम ने पशु चिकित्सक डॉ. तनवीर अहमद और सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम वित्तीय लेनदेन और विभागीय रिकॉर्ड से जुड़े कागजात की जांच कर रही है।

अंबिकापुर और कोंडागांव में भी ACB-EOW की टीमें कार्रवाई में जुटी हैं। हर जगह टीम ने मामले से जुड़े कागजात, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य संभावित साक्ष्यों की बारीकी से जांच की। हालांकि, रेड की अधिकृत पुष्टि ACB के अधिकारियों ने की है।

Exit mobile version