Wednesday, March 4, 2026

ईओडब्ल्यू द्वारा डी.एम.एफ. घोटाले में 14 स्थानों में फर्मों एवं उनके संचालकों के परिसरों में छापेमार कार्यवाही

रायपुर। डी.एम.एफ. मामले में ब्यूरो के अपराध क्रमांक 02/2024, धारा-7, एवं 12, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 एवं 420, 120बी, 467, 468, 471 भा.द.वि. की विवेचना के तारतम्य में आज दिनांक 29.10.2025 को, राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहे फर्मों/संचालकों के परिसरों-रायपुर में 06, दुर्ग-भिलाई में 02, राजनांदगांव में 05, धमतरी में 01, इस प्रकार कुल 14 विभिन्न स्थानों पर छापे की कार्यवाही कर तलाशी ली गई।

तलाशी पर डिजिटल साक्ष्य, बैंक स्टेटमेन्ट्स, चल-अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज के अलावा अनेक अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। इन दस्तावेजों में डी.एम.एफ. से संभवतः राज्य के विभिन्न जिलों के लोकसेवकों को कमीशन देकर कार्यादेश प्राप्त करना, फर्जी बिलिंग, वाउचर्स, जीएसटी रिटर्न्स आदि से संबंधी दस्तावेज शामिल हैं। प्राप्त महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित एवं अवलोकन कर अग्रिम विवेचना जारी है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें