भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल: अय्यूब सोलंकी व आयश सिंह का शानदार स्वागत

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
जिले के नवनिर्वाचित अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अय्यूब सोलंकी बने,वही दूसरी बार भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए गए आयश सिंह “बोनी” के सम्मान में सोमवार को नगर के नया बस स्टैंड में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, फूल-मालाओं और नारों के साथ दोनों नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अय्यूब सोलंकी और आयश सिंह “बोनी” को मिली जिम्मेदारियां संगठन की मजबूती और जमीनी कार्यकर्ताओं पर पार्टी के भरोसे को दर्शाती हैं।। दोनों ही नेता लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।।

छात्र जिवन से राजनीति की शुरुआत:आयश सिंह
आयश सिंह “बोनी” ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की।। वर्ष 2015 में पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में छात्र संघ चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पैनल ने जीत दर्ज की।। इसके बाद वे 2016 से 2018 तक शहर युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रहे।। वर्ष 2020 में उन्हें जिला मंत्री, युवा मोर्चा राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली।। नवीन जिले के गठन के बाद 2022 में खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के पहले जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए और अब 2026 में पुनः उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।।

पूरे छत्तीसगढ़ में एकमात्र जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह जो दूबारा नियुक्त किए गए
नेताओं ने बताया कि पूरे प्रदेश में आयश सिंह “बोनी” ऐसे एकमात्र नेता हैं, जिन्हें युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा नियुक्त किया गया है, जो उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और प्रदेश संगठन के विश्वास को दर्शाता है।।

स्वागत समारोह में आयश सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है।। आने वाले समय में उनका लक्ष्य 2026 नगरपालिका परिषद चुनाव खैरागढ़ में एवं 2028 विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलाना है।। साथ ही क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर संगठन को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।।

अय्युब सोलंकी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति किया आभार व्यक्त
वहीं अय्यूब सोलंकी ने भी पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यक मोर्चा को संगठित कर समाज के हर वर्ग तक भाजपा की नीतियों और योजनाओं को पहुँचाने का कार्य करेंगे।।
इस दौरान पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, अनिल अग्रवाल,प्रकाश सिंह आलोक श्रीवास, गोरेलाल वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, नरेंद्र श्रीवास,शौर्यादित्य सिंह, मंजीत सिंह, ऋषभ सिंह, नंद चंद्राकर, पीयूष पटेल, शहर भाजयुमो अध्यक्ष अनिश सिंह “दादू” प्रेमसागर गुप्ता, शिवांश बहादुर सिंह, नीलिमा गोस्वामी, डॉ हरीश सिंह,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Exit mobile version