Saturday, March 7, 2026

भिलाई में “एक मुट्ठी दान श्री राम के नाम” अभियान, राम नवमी भंडारे के लिए श्रद्धालुओं ने किया दान संग्रह

भिलाई नगर: श्री राम जन्मोत्सव समिति पश्चिम मंडल, भिलाई नगर के द्वारा “एक मुट्ठी दान श्री राम के नाम” का भव्य कार्यक्रम हुडको क्षेत्र में समिति के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय जी के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पश्चिम प्रखंड के सभी राम भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर महिलाओं और पुरुषों ने भारत की विविध संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए अलग-अलग पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी भव्य एवं आकर्षक बन गया।

समिति के सदस्यों द्वारा हुडको श्री राम चौक से लेकर पूरे मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर राम नवमी के महाप्रसाद भंडारे के लिए श्रद्धा और प्रेमपूर्वक दान संग्रह किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक “एक मुट्ठी दान श्री राम के नाम” अभियान में भाग लेकर सहयोग प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में पश्चिम प्रखंड अध्यक्ष तिलक राज यादव, पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्री गोल्डी सोनी, बी. पद्मनाभन, दिनेश यादव, महिला अध्यक्ष श्रीमती शीला बाघमार सहित बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला तथा राम भक्तों ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें