पुरई खेल मैदान में मिला था अधजला शव • प्रेम-प्रसंग की परिनती में हत्या • आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। पुरई करगाडीह पाउवारा नहर के पास स्थित खेल मैदान में 08 दिसंबर की सुबह एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामला बेहद जटिल था और किसी भी प्रकार की पहचान न होने के कारण यह पुलिस के लिए ब्लाइंड मर्डर जैसा चुनौतीपूर्ण केस बन गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया, जिन्होंने लगातार 24 घंटे तक बिना रुके काम करते हुए इस अंधे कत्ल की परतें खोल दीं। एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड, एसीसीयू, थाना प्रभारी उतई एवं ग्रामीण पुलिस बल ने मिलकर मामले की बारीकी से जांच की।
कैसे सुलझी गुत्थी?—गुमशुदगी रिपोर्ट बनी अहम सुराग
जांच के दौरान दुर्ग एवं आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों की समीक्षा की गई। इसी क्रम में थाना सुपेला में दर्ज उर्मिला निषाद (उम्र 30 वर्ष) की गुमशुदगी पुलिस की नज़र में आई।
सूचक विजय बांधे (जिसने उर्मिला के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी) से पूछताछ की गई। शुरुआती बातचीत में उसका व्यवहार संदेहास्पद पाया गया। पुलिस टीम ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो आखिरकार उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।
प्रेम-प्रसंग, तनाव और अवैध संबंध—इन्हीं ने ली जान
आरोपी विजय बांधे (24 वर्ष, निवासी करगाड़ीह) के बयान अनुसार—
- वह केटरिंग का काम करता है
- मृतिका उर्मिला निषाद भी उसके साथ 2–3 वर्ष से कार्यरत थी
- नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ
- विजय पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी गर्भवती थी
- उर्मिला लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी
- पैसों के लेनदेन और विवाद के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ गया था
- उर्मिला कई बार उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित कर देती थी
- बढ़ते दबाव से परेशान होकर उसने उसे “रास्ते से हटाने” की योजना बना ली
वारदात की दिल दहला देने वाली कहानी
7 दिसंबर की शाम आरोपी ने—
✔ सुपेला हार्डवेयर लाइन से धारदार चापर खरीदा
✔ पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल भरा
✔ अपनी प्लेटिना बाइक पर उर्मिला को “शादी पार्टी के काम” का बहाना देकर उतई क्षेत्र में लाया
✔ रास्ते में दोनों ने मोमोज–पकौड़े खाए
✔ पुरई के सुनसान मैदान में पहुंचे
वहीं विवाद बढ़ने पर आरोपी ने—
चापर से उर्मिला के गले पर पहला वार किया
- उसके गिरने पर दूसरा वार किया
- पेट्रोल डालकर आग लगा दी
- आसपास के पैरा को आग में झोंककर पहचान छुपाने की कोशिश की
- इसके बाद रात में बाइक से अपने गांव करगाड़ीह लौट गया
- अगले दिन वह थाना सुपेला जाकर झूठी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा आया।
आरोपी गिरफ्तार—कपड़ों से मिला खून, सबूत पुख्ता
जांच में मिले तकनीकी सबूत, बयान एवं आरोपी के रक्त लगे कपड़ों को जब्त कर पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
विजय बांधे, उम्र 24 वर्ष, निवासी करगाड़ीह थाना उतई (दुर्ग), हाल निवास–न्यू कृष्णा नगर, सुपेला
पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कठिन परिस्थितियों और कम समय में इस जघन्य हत्या का खुलासा पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और सटीक टीम वर्क का परिणाम है।
विवेचना जारी है। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
