Friday, March 6, 2026

दुर्ग जिला स्तरीय जनपद पंचायत संघ का गठन

(संघ ने पांच सूत्रीय एजेंडा घोषित किया—पंचायतीराज अधिनियम पालन से लेकर जनपद सदस्यों के अधिकार संरक्षण तक)

(मोरज देशमुख)दुर्ग जिले के सभी जनपद पंचायत सदस्यों की सामूहिक बैठक में “दुर्ग जिला स्तरीय जनपद पंचायत संघ” का औपचारिक गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से संघ की नई संरचना को स्वीकृति देते हुए ढालेश साहू सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग को अध्यक्ष तथा हेमा भोजेश्वर, सदस्य जनपद पंचायत धमधा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। संघ के गठन में निर्वाचित जनपद सदस्यों ने हस्ताक्षरित समर्थन प्रदान किया।

बैठक में संघ ने पांच प्रमुख विधिक एवं नीति आधारित एजेंडा प्रस्तुत किए—(1) छत्तीसगढ़ पंचायतीराज अधिनियमों का पालन, (2) पंचायतों के कृत्य एवं उनके दायित्वों को मजबूत करना, (3) सभी पंचायतों में 9LSDGs थीम्स का पालन, और (4) जनपद सदस्यों के अधिकारों की सुरक्षा। इसके साथ संघ ने (5) एजेंडा के रूप में जिले की सभी योजनाओं और विकास कार्यों की पारदर्शी मॉनिटरिंग, निरीक्षण व्यवस्था और सोशल ऑडिट को मजबूत करने का निर्णय लिया, ताकि योजनाएँ वास्तविक लाभार्थियों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच सकें।
संघ ने यह भी निर्णय लिया कि जिले के क्षेत्रीय सांसद एवं क्षेत्र के विधायको को संगठन में संरक्षण सदस्य के रूप में शामिल किए जाएंगे, जिससे नीतिगत मार्गदर्शन और प्रशासनिक–राजनीतिक समन्वय को शक्ति मिलेगी।

उपस्थित जनपद सदस्य — राजेश साहू, भूपेंद्र कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, मिलन्तीन बाई, प्यारी बाई निषाद, ज्योति देवांगन, नंद कुमार, लछनी, दामिनी साहू, लीलावती देशमुख, संगीता साहू, बेला यादव, संतोष निषाद, रजनी कुमारी, मंजु पाटिल, रूखमणी वर्मा, रंजना मनहरे, चंद्रिका ठाकुर, हेमा साहू, सुरेन्द्र बारले, गितेश्वरी वर्मा, कन्हैया साहू, सतरुपा पटेल, केबीलाल वर्मा, किशोरी लाल देशमुख, ढालेश साहू, सतकुमारी सोनके, तिथेश्वरी वर्मा, हेमकुमारी जीएल, रमा साहू सहित जनपद पंचायत धमधा एवं दुर्ग के 40 से अधिक जनपद सदस्यों ने संघ को सहमति दी।

अध्यक्ष ढालेश साहू ने कहा कि संघ का उद्देश्य पंचायत व्यवस्था को मजबूत करना, पारदर्शिता बढ़ाना और जनपद सदस्यों को उनकी विधिक शक्तियों के अनुरूप संस्थागत आधार देना है। संघ आने वाले दिनों में कार्यकारी समिति का गठन, जिला प्रशासन व जिला पंचायत दुर्ग को औपचारिक सूचना, समीक्षा बैठक तथा ग्राम-स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम प्रारंभ करेगा।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें