गौड़ ब्राह्मण समाज भिलाई का दीपावली मिलन-अन्नकूट प्रसादी 9 नवम्बर को, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का होगा सम्मान

गौड़ ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन-अन्नकूट प्रसादी 9 नवम्बर को

भिलाई। गौड़ ब्राह्मण समाज भिलाई द्वारा हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा में 9 नवम्बर रविवार को सुबह 10 बजे से दीपावली मिलन समारोह व अन्नकूट भोग कार्यक्रम रखा गया है।

गौड़ ब्राह्मण समाज भिलाई के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने बताया कि दिवाली मिलन समारोह के अंतर्गत चित्रकला,रंगोली और श्लोक पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं 9 नवम्बर को प्रातः 10:00 बजे हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा में आयोजित होंगी। श्लोक पाठन प्रतियोगिता में श्रीमद् भागवत, रामायण और सुंदरकांड से श्लोकों का पाठन शामिल रहेगा।

इस उत्सव को मनाने हेतु समाज के प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों सहित इसमें सम्मिलित हों! जिससे कि हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में एक जगह एकत्र हो सके और परस्पर एक दूसरे से परिचित हों वा इस हर्षोल्लास के अवसर पर एक दूसरे को शुभकामनाए प्रेषित करें!

अध्यक्ष विजय शर्मा ने अधिक से अधिक गौड़ ब्राह्मण समाजजनों से उपस्थित होने का आग्रह किया।

बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक श्यामसुन्दर शर्मा,अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष महेश वशिष्ठ,कोषा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा,आकाश शर्मा,पवन शर्मा, मनोज जोशी,अजय शर्मा,मनीष शर्मा,राजेश शर्मा,आरजी शर्मा,मधुकांत शर्मा,भवर लाल शर्मा,अमितेस पुरोहित मौजूद रहें।

Exit mobile version