डूंडा में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में श्रवण करने पहुँचे विक्रांत सिंह

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदेनी आश्रित ग्राम डूंडा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।। कथा के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह कथा श्रवण करने पहुँचे।। उन्होंने व्यासपीठ के समक्ष नमन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला।। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ समाज में सद्भाव, प्रेम और संस्कारों को मजबूत करती है। ऐसे धार्मिक आयोजन से लोगों में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे गाँव में भक्तिमय वातावरण निर्मित होता है और आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच गजेश वर्मा, चिंता वर्मा, गणेश्वर वर्मा, कुंजीलाल, दीना वर्मा, योगेश्वर वर्मा, डेरालाल वर्मा, शुकचरण वर्मा, प्रहलाद वर्मा, जैकरण वर्मा, गजरू वर्मा गयनूक वर्मा, शीतल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और ग्रामीणों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।।

Exit mobile version