(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : वीर बाल दिवस के गौरवशाली अवसर पर जिला भाजपा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जनपद सभा हाल (खैरागढ़)में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय इतिहास के उन स्वर्णिम पराक्रम और बलिदान के अध्यायों को जनमानस के समक्ष लाना रहा, जिन्हें जानबूझकर इतिहास में दबाया गया था।। संगोष्ठी में गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों के अदम्य साहस, बलिदान और धर्मनिष्ठा से वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को अवगत कराया गया।।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय इतिहास को पुनः जीवंत करने का कार्य हो रहा है।। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष खैरागढ़-छुईखदान-गंडई घम्मन साहू ने वीर बाल दिवस से जुड़े नैतिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों पर प्रकाश डाला।। वहीं कार्यक्रम के जिला सह प्रभारी प्रदेश युवामोर्चा सदस्य डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी ने साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और बलिदान के अनछुए पहलू से विस्तार से अवगत करवाया ।।
पूरी संगोष्ठी का संचालन वीर बाल दिवस कार्यक्रम के जिला प्रभारी जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन ने करते हुए ,कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अत्यंत कम आयु में भी क्रूर आक्रांताओं के सामने झुकने से इनकार कर मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।। उनका यह अदम्य साहस आज भी समाज और राष्ट्र को हमेशा प्रेरणा देता है और रहेगा।।
कार्यक्रम में साहिबजादों के जीवन पर आधारित वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से उनकी वीरता को याद किया गया।। साहिबजादों ने यह सिद्ध कर दिया कि देश और धर्म के प्रति कर्तव्य निभाने के लिए आयु बाधा नहीं होती। उनके बलिदान से हमें सदैव समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए तत्पर रहना चाहिए।। अंत में कार्यक्रम का आभार शशांक ताम्रकार ने किया।।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी , नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर ,जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू , जिला सदस्य दिनेश वर्मा , जीवन देवांगन जमुना नरेश कुर्रे , जनपद अध्यक्ष छुईखदान पुष्पा जांघेल , जिला उपाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी , महिला मोर्चा अध्यक्ष सह प्रभारी उमा चौबे , नीलिमा ठाकुर , किरण गुप्ता , शैलेन्द्र मिश्रा , गोरे वर्मा , भावेश कोचर , ऋषभ सिंह , अवध वर्मा , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।
