Friday, January 16, 2026

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई जिला कांग्रेस कमेटी के व्दारा

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़: भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन छुईखदान में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू, मोतीलाल जंघेल, गिरिराज किशोर दास, गजेंद्र ठाकरे, रामकुमार पटेल भीखम चंद छाजेड़ सज्जाक खान, संजय महोबिया, डॉ. सरजू वर्मा, जितेंद्र सिंह गौर,मोहम्मद खान, रिंकू गुप्ता, नदीम मेमन, यतेंद्र जीत सिंह, रविन्द्र सिंह गहरवार,सूरज महिलकर,आशु खान, रानू खान, मनोहर सेन, जागृत जांघेल, दीपक वैष्णव, लेख नारायण सहित अनेक पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कोमल साहू ने कहा कि देश की आजादी के लड़ाई में सजगता के साथ लड़ाई लड़ी और देश के प्रथम राष्ट्रपति बने।। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल जंघेल, गिरिराज किशोर दास एवं गजेंद्र ठाकरे ने भी संबोधित किया।। सभी अतिथियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन, उनके आदशों, सादगी और राष्ट निर्माण में दिए गए।।योगदान का स्मरण किया।। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. प्रसाद का त्याग, सिद्धांत और कर्मशीलता आज भी सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को नमन करते हुए उपस्थित सभी लोगों ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें