धमधा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित

रजत बने जिला प्रवक्ता,मधुसूदन बने ब्लॉक कोषाध्यक्ष

धमधा। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा धमधा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि प्रस्तावित सूची को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे की सहमति के बाद अनुमोदित किया गया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जारी सूची के अनुसार मधुसूदन राणा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं उपाध्यक्ष के रूप में दिलीप मरढीया, टीकाराम उमरे, महेश कौशल, श्रीमती नोकेश्वरी ढीमर, कलीम कुरैशी और आशिष पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर जीवन निर्मलकर, तामेश्वर दुबे, रोमन पटेल, दुखवा पटेल, रमेश शर्मा, अलखराम साहू, भारत भूषण सोनवानी और रामचंद्र निषाद को नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर चंद्रशेखर वर्मा, देवनाथ सोनकर, श्रीमती सोनल अग्रवाल, धरमपाल सोनी, टिभू वर्मा, उत्तम साहू, विनोद पटेल, नारद यादव, रामजी पटेल और ओमप्रकाश ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा, कमलेश बंजारे, किशोर धार्मिक, राजकुमार कोसरे, संतोष यादव और दिनेश साहू को शामिल किया गया है।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के प्रवक्ता के रूप में धमधा से रजत नायक को चुना गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं जिला महामंत्री राजीव गुप्ता ने सभी नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी।

Exit mobile version