देवांगन ने कार्यकर्ताओं को दिया SIR प्रशिक्षण

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में रविवार को खैरागढ़ ब्लॉक में सेक्टर प्रभारियों के लिए SIR प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।। प्रशिक्षण मनराखन देवांगन द्वारा बेहद सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से दिया गया, जिसमें ब्लॉक के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।। देवांगन ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि आगामी समय में बीएलए (BLA) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाली है।।

इसलिए प्रत्येक बीएलए को अपने-अपने बूथ क्षेत्र में घर–घर संपर्क अभियान चलाने तथा मतदाताओं को बीएलओ के साथ SIR फॉर्म भरने में सहायता करने की जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि कोई भी पात्र मतदाता नाम सूची से वंचित न रहे।।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में गोलू पाल, उमेश वर्मा, राजेंद्र तिवारी, सत्यवान वर्मा, नित्य शरण सिंह, अल्ताफ अली, संदीप सिरमौर, पुरसोत्तम वर्मा, धन्नू वर्मा, दानी जंघेल, खुमान वर्मा, देवेंद्र पाल तोड़े, चंदन वर्मा, कोमल वर्मा, संतोष वर्मा, दीपक देवांगन, अवध राम वर्मा, पूरन सारथी, अरुण भारद्वाज, अजय देवांग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Exit mobile version