Friday, January 16, 2026

महतारी की मूर्ति तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो ससम्मान नई मूर्ति स्थापित की जाये

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ जाने की घटना की निंदा करते हुए इसे छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान 3 करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों के आस्था पर चोट बताया उन्होंने मूर्ति तोड़ने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही एवं तत्काल नई मूर्ति ससम्मान स्थापित करने की मांग की उन्होंने इस घटना के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया । भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा नही कर पा रही हैं लगातार हमारी संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार हमारी पहचान मिटाने की कोशिश की जा रही है।इस प्रकार की घटनाये प्रदेश में लगातार घट रही है।सतनामी समाज की पूजनीय स्थल में जैतखंभ को क्षति पहुँचाई गई।गांधी,अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया।आदिवासियों के देवस्थल को क्षति पहुँचाई गई।ऐसी घटनाये भाजपा के संरक्षण में असमाजिक तत्वों के द्वारा की जा रही है।प्रदेश के शांत माहौल सौहार्द को बिगाड़ने की लगातार कोशिश हो रही है।जिसे रोकने में ये सरकार असफल है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ निर्माण के रजत जयंती वर्ष है इस समय महतारी की मूर्ति को तोड़ा जाना सरकार की अक्षम्य लापरवाही है।भाजपा को आखिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति से इतनी नफरत क्यों है? रमन सरकार के समय प्रदेश की संस्कृति को किनारा किया गया था। आज एक बार और फिर वही दौर लौट आया है। प्रदेश में सामाजिक तत्व अपराधियों के हौसले बुलंद है गृह मंत्री विजय शर्मा कानून व्यवस्था संभाल नही पा रहे हैं तो इस्तीफा क्यों नहीं देते?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से कोई लेना देना नही है सरकार बनते ही सरकारी कार्यक्रमो में राज गीत बजना बंद हुआ।विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल नही होते है आदिवासी वर्ग को शुभकामनाएं भी नही देते।कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री निवास में होने वाले छत्तीसगढ़ तीज तिहार का आयोजन बंद हो गया।यहां सँस्कृति बदलने का प्रयास किया जा रहा है।ये छत्तीसगढ़ बर्दाश्त नही करेगा।हमारी संस्कृति अस्मिता को नष्ट करने की सोच रखने वालों को करारा जवाब दिया जायेगा।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें