सीएसवीटीयू एकीकृत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) द्वारा आयोजित एकीकृत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आज भव्य एवं अनुशासित आयोजन अक्षांश अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल रायपुर में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षीय उद्बोधन-

मुख्य अतिथि श्रीमती मनोरमा बगड़वाल ने अपने उद्बोधन में कहा—
“तैराकी एक ऐसा खेल है जिसमें शारीरिक शक्ति, मानसिक संतुलन और निरंतर अभ्यास का अद्भुत समन्वय आवश्यक होता है। युवाओं को ऐसे आयोजन न केवल प्रतियोगिता का अवसर देते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और दृढ़ता भी प्रदान करते हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती अंगूरी देवी कुशवाहा वे कहा—
“CSVTU द्वारा तैराकी जैसे तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण खेल को बढ़ावा देना सराहनीय कदम है। पानी में गति और नियंत्रण दोनों का संतुलन सीखना विद्यार्थियों में धैर्य व दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है।”

विशिष्ट अतिथि एवं विश्वविद्यालय खेल निदेशक, किशोर कुमार भारद्वाज ने तैराकों को संबोधित करते हुए कहा—
“तैराकी सम्पूर्ण शरीर का खेल है, जो न केवल फिटनेस बढ़ाता है बल्कि खिलाड़ियों में अनुशासन, साहस और तत्परता भी विकसित करता है। CSVTU का उद्देश्य खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। आज हमने कई नई प्रतिभाओं को शानदार प्रदर्शन करते देखा।”

प्रतियोगिता परिणाम

पुरुष वर्ग

50 मीटर फ्रीस्टाइल:
स्वर्ण – यश तिवारी (LCIT बिलासपुर)
रजत – सिद्धांत बगड़वाल (BIT दुर्ग)

50 मीटर बटरफ्लाई:
स्वर्ण – यश तिवारी (LCIT बिलासपुर)

50 मीटर बैकस्ट्रोक:
स्वर्ण – सिद्धांत बगड़वाल (BIT दुर्ग)

50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक:
स्वर्ण – पी. मोहित (BIT दुर्ग)
रजत – भीमशंकर साहू (शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग)

100 मीटर बैकस्ट्रोक:
स्वर्ण – पंकज राठौर (शासकीय पॉलिटेक्निक जांजगीर-चांपा)

100 मीटर फ्रीस्टाइल:
स्वर्ण – रोशन कुमार (शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग)

महिला वर्ग

50 मीटर फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई एवं बैकस्ट्रोक:
तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक – सुरभि साहू (CCET भिलाई)

शेष खिलाड़ी क्वालीफाई नहीं कर पाए।

सम्मान एवं सहभागिता

विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा स्वर्ण एवं रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के चयनकर्ता प्रमोद फारिकर एवं नरसिंह फारिकर, पर्यवेक्षक वरिष्ठ खेल अधिकारी कोंडल राव (बीआईटी दुर्ग), रेफरी तामेश्वर घनघोरी एवं संजय शुक्ला रहे।
खेल सहायक सियाराम साहू, विभिन्न महाविद्यालयों के प्रोफेसर-इंचार्ज, खेल अधिकारी एवं बड़ी संख्या में तैराकों की उपस्थिति रही।
यह तैराकी प्रतियोगिता सीएसवीटीयू की खेल उन्नयन एवं युवा प्रतिभा विकास के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। विश्वविद्यालय ने भविष्य में और अधिक तैराकी एवं जलीय खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करने की घोषणा की।

Exit mobile version