Friday, January 16, 2026

धान खरीदी केन्द्रों में हमाली वसूली पर बढ़ा विवाद, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने की सख्त कार्रवाई की मांग

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : प्रदेशभर के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से जबरन हमाली शुल्क वसूले जाने को लेकर राजनैतिक हलचल तेज हो गई है।। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निर्देश पर खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने इस पूरे मामले पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।।

डॉ. महंत ने अपने पत्र में बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए शुरू हुई धान खरीदी के दौरान किसानों पर दो तरह का दबाव बनाया जा रहा है या तो उन्हें सोसायटी के बोरे में धान भरकर लाने को कहा जा रहा है. ₹7.50 प्रति क्विंटल (₹3 प्रति कट्टा) के हिसाब से नकद हमाली शुल्क देने को मजबूर किया जा रहा है।। किसानों का आरोप है कि शुल्क दिए बिना धान स्वीकार ही नहीं किया जा रहा जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। डॉ. महंत ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा बोरा भराई, तौल, सिलाई, छपाई, लोडिंग व स्टैकिंग जैसे सभी कार्यों के लिए ₹22.05 प्रति क्विंटल मंडी लेबर चार्ज पहले से ही निर्धारित है, जिसकी पूरी राशि राज्य सरकार की एजेंसियों को दी जाती है।। ऐसे में किसानों से अलग से शुल्क वसूलना पूरी तरह अवैधानिक और अनैतिक है।

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा सीधे मैदान में, किसानों की शिकायत पर स्थल निरीक्षण
किसानों की शिकायतों पर जालबांधा समिति के सदस्यों के साथ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा स्वयं खरीदी केन्द्र पहुँचीं।। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि कई जगहों पर बोरे का वजन 41 से 42 किलो तक लिया जा रहा है, जिससे उनका सीधा नुकसान हो रहा है।। यशोदा नीलांबर वर्मा ने मौके पर ही बोरे की वजन करवाई तो किसानों के आरोप सही पाए गए कई बोरे निर्धारित वजन से अधिक निकले।। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की गड़बड़ियाँ किसानों की मेहनत पर सीधा प्रहार हैं।।

किसानों के हित सर्वोपरि”: यशोदा नीलांबर वर्मा
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि किसानों से अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।। उन्होंने प्रशासन से मांग की हमाली शुल्क वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए खरीदी केन्द्रों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए सोसायटियों को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए जाएँ. उन्होंने कहा कि लगातार आने वाली शिकायतें यह बताती हैं कि यह अवैध वसूली किसानों की जेब पर सीधी चोट है और समर्थन मूल्य व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाती है।। विधायक प्रतिनिधि गैंदलाल कुर्रे, जनपद सदस्य भुखन बंजारे, अशोक साहू, नरेश वर्मा, शुभम वर्मा, माधव बंजारे, खुमान वर्मा और रामेशर साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित थे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें