खैरागढ़ : संगीत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह बहिष्कार की चेतावनी दी कांग्रेसियों ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 28 जनवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। दीक्षांत समारोह के लिए जारी आमंत्रण पत्र में क्षेत्र की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा का नाम अतिथि के रूप में शामिल नहीं किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन में नाराजगी देखी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज एवं विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि को नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है।। इससे न केवल विधायक बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।। कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है,कि यदि शीघ्र ही आमंत्रण पत्र में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा का नाम अतिथि के रूप में शामिल नहीं किया गया।। तो बुधवार 28 जनवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह का विरोध एवं बहिष्कार किया जाएगा।।
इस संबंध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि अनावश्यक विवाद और जनाक्रोश की स्थिति से बचा जा सके।। इस दौरान दीपक देवांगन, तेजराम वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष मुडीपार), रविंद्र सिंह, पुरन सारथी, सूर्यकांत यादव, भारत चंद्राकर, यतेंद्रजीत सिंह”छोटू”, अंकित चोपड़ा, सूरज देवांगन, श्रद्धा अग्रवाल, मेघा चोपड़ा, महेश यादव, रामगोपाल वर्मा, नेतराराम वर्मा, अल्ताफ अली, रिंकू महोबिया,राधे पटेल, जागेश्वर साहू, ललित साहू, चंद्रेश वर्मा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
