नगरिया प्रशासन की लापरवाही आई सामने, दूषित और बदबूदार पानी पिने वार्डवासी मजबूर,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़: नगरिया प्रशासन की लापरवाही के चलते वार्डवासी दूषित और बदबूदार पानी पिने मजबूर।।नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा में बुधवार शाम नल खुलते ही घरों में गंदा, बदबूदार और कीड़ेयुक्त पानी पहुंचने से वार्डवासियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया।।
दूषित पानी के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा वार्ड के कई परिवारों ने स्वास्थ्य खतरे को लेकर चिंता जताई है।। स्थानीय नागरिकों का आरोप है, कि वार्ड के कई स्थानों पर नाली के अंदर ही पाइपलाइन डाली गई है, वहीं कुछ लोगों द्वारा नाली से सीधे पाइप जोड़कर अवैध कनेक्शन लिया गया है।। पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण नाली का गंदा पानी मुख्य सप्लाई लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है।।
संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है वार्डवासियों ने बताया कि क्षेत्र की नालियों की नियमित सफाई नहीं होती जिससे अक्सर नालियां जाम रहती हैं और बदबू फैलती रहती है।। जीवन देवांगन के घर से आगे बनी नाली में लंबे समय से गंदा पानी जमा है और समय-समय पर सफाई नहीं होने से स्थिति और भी खराब हो गई है।।
जनप्रतिनिधि सफाई और पानी की समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे
वार्ड के लोगों का आरोप है,कि वार्ड के जनप्रतिनिधि सफाई और पानी की समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।। गौरतलब है कि कुछ माह पहले वार्ड क्रमांक 16 में भी इसी तरह दूषित पानी की समस्या सामने आई थी, जिसमें कई लोग बीमार होकर खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचे थे और स्वास्थ्य विभाग को वार्ड में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाना पड़ा था।। इससे पहले जिले में दूषित पानी के कारण एक मौत तक हो चुकी है, जिससे लोगों में डर और ज्यादा बढ़ गया है।। अब वार्ड क्रमांक 17 में भी ऐसी ही स्थिति बनने से लोग आशंकित हैं,कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो बीमारी फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल पानी की जांच, पाइपलाइन सुधार और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी जनस्वास्थ्य समस्या को समय रहते रोका जा सके।।




