गातापार जंगल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के समक्ष किया भाजपा प्रवेश,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गातापार जंगल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के 10 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।। यह प्रवेश जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व केसीजी जिला प्रभारी नलिनीश ठोकने की उपस्थिति में संपन्न हुआ।।

विक्रांत सिंह ने सभी प्रवेशी कार्यकर्ताओं का गमछा पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी परिवारवाद पर आधारित पार्टी नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि होता है।। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति एवं संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।। विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।।

वहीं, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिली है।। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।। साथ ही उन्होंने संगठन के कार्यों को परिवार के कार्यों की तरह समर्पण भाव से करने पर जोर दिया।। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, टीके चंदेल, दिनेश वर्मा, गोरेलाल वर्मा, टोमेश साहू, संजय यदु, कमलेश भदौरिया, नरोत्तम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।।

Exit mobile version