रसोई गैस की वृद्धि एवं दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में हफीम की खेती किए जाने के मामले के विरोध में कांग्रेस पार्टी के व्दारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करेगी

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयो में केन्द्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा।।जिला मुख्यालय खैरागढ़ में रविवार 08 मार्च को दोपहर 2:30 बजे बस स्टैंड अम्बेडकर चौक में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।। दुर्ग जिले के समोदा गांव में एक भाजपा नेता द्वारा लगभग 9.50 एकड़ में अफीम की खेती किए जाने के मामले तथा रसोई गैस घरेलू एलपीजी सिलेंडर में ₹60 और कॉमर्शियल सिलेंडर में ₹115 की वृद्धि के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।। प्रदेश कांग्रेस कमेटी क के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।।

कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विरोध स्वरूप पुतला दहन भी किया जाएगा।। कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पिछड़ वर्ग कांग्रेस, एसटी-एससी कांग्रेस, पार्षद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।।

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण भरतव्दाज, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सिरमौर, छुईखदानब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल,गंडई ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मन्नू चंदेल, मुढ़ीपार ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तेजराम वर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती रिंकू महोबिया,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमकल्याणी तोड़े ने सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित की अपिल की है।।

Exit mobile version