(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नेल्सन हेराल्ड प्रकरण के विरोध में खैरागढ़ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया।। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच रोक दिया।। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पिपरिया क्षेत्र में एकत्र हुए और भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करने लगे।। हालांकि पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेटिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।।
भाजपा कार्यालय एवं आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती रही जिससे प्रदर्शनकारी कार्यालय तक पहुंचे लेकिन पुलिस ने कार्यालय के बाहर ही रोक दिया।। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया और शांतिपूर्ण ढंग से लौट गए।। पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने नेशनल हेराल्ड मामले को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया।। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का उपयोग कर कांग्रेस नेतृत्व को डराने और बदनाम करने की कोशिश कर रही है।। गिरीवर जंघेल ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेताओं को बार-बार तलब करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस दबाव से डरने वाली नहीं है और सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा।। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक था।। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों को भाजपा सरकार ने राजनीतिक हथियार बना लिया है।। कोमल साहू ने कहा नेशनल हेराल्ड केस में हमारे वरिष्ठ नेताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।।
यह केवल कांग्रेस नहीं बल्कि पूरे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है,जो संविधान और लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मामलों को हवा दे रही है, जबकि कांग्रेस जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।।जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने सामूहिक रूप से कहा कि यह आंदोलन एक दिन का नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए निरंतर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी पार्टी इसी तरह जनआंदोलन करती रहेगी।। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास, सज्जाक खान,शहर कांग्रेस अध्यक्ष भिखमचंद छाजेड़, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छुईखदान रामकुमार पटेल, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी,पुरूषोत्तम वर्मा,अरशद हुसैन, यतेंद्र जीत सिंह छोटू,किसन रजक, संदीप सिरमौर, रिंकू गुप्ता, रविन्द्र सिंह गहरवार, चंद्रेश वर्मा,मनोहर सेन,समीर कुरैशी, सुहैल खान रानू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।।
