शहीद दिवस पर शराब दुकान खोलवाना निंदनीय
छ.ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा की शराब से राजस्व के नाम पर आय प्राप्त करने वाली सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस 30 जनवरी को भी अब अपमान करने के लिए तूल गई है महात्मा गांधी को भाजपाई विदेश जाकर के उनके सामने नतमस्तक होने का फोटो प्रसारित करते हैं और देश में उनके नाम को विलुप्त करने के लिए सबसे पहले मनरेगा को समाप्त करने का खेल खेला गया।
जिसके लिए जनांदोलन चरम पर है और अब उनके शहादत दिवस के अवसर पर प्रदेश में शराब दुकान जो पुरातन काल से बंद होती रही हैं उसे बंद करने का आदेश सरकार ने जारी ही नहीं किया है जो सर्वथा निंदनीय है साथ ही सरकार के इस रुख से यह स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार शराब से आय के लिए किसी भी हद तक जा सकती है वैसे भी राजनांदगांव में शराब दुकान खोलने के लिए सरकार अपने नीति नियमों की जिस प्रकार से धज्जी उड़कर दुकान संचालित करवा रही हैं वह भी अपने आप में सरकार की शराब प्रेम नीति का प्रमाण है अब भविष्य में होली के अवसर में भी शराब दुकानें खुलवाकर रंगो के पर्व को बेरंग करने के लिए सरकार खुली छूट दे दे इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता सरकार की इन्हीं सब कुनीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बद से बदहाल है और अपराधियों के हौसले बुलंद है।




