कांग्रेस की एसआईआर निगरानी समिति की बैठक संपन्न

रायपुर। देश के 12 राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। यह एसआईआर को लेकर कांग्रेस की निगरानी समिति की बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, निगरानी समिति के संयोजक मोहन मरकाम, प्रभारी सचिवगण एस. संम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए तथा पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, राजेन्द्र साहू, बिरेश ठाकुर, रेखचंद जैन, शैलेश नितिन त्रिवेदी, विनोद वर्मा, महामंत्री सकलेन कामदार, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, शफी अहमद, कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन शामिल हुये।

  • बैठक में निर्णय हुआ कि
    ऽ कांग्रेस के बीएलओ पूरी सजगता से इस कार्यक्रम की निगरानी रखेंगे।
  • ऽ किसी भी मतदाता का गलत और दुर्भावना पूर्वक नाम नहीं काटा जाये। कांग्रेस के बीएलओ और कार्यकर्ता इसकी निगरानी करेंगे।
  • ऽ पूरे एसआईआर के काम प्रदेश में सतत निगरानी के लिये पीसीसी में कंट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा।
  • ऽ सभी सदस्य अपने प्रभार लोकसभा में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों से समन्वय स्थापित कर निगरानी करेंगे।
  • ऽ जिला एवं विधानसभा स्तर में भी निगरानी समिति का विस्तार किया जायेगा।
  • ऽ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग से भी मिलेगा तथा समय बढ़ाने की मांग करेगा।
  • ऽ दस्तावेज जमा करने और सत्यापन के लिए मतदाता को दी जा रही समय सीमा 1 माह अपर्याप्त है। वर्तमान में राज्य में धान कटाई का समय चल रहा उसके बाद धान बेचने किसानों को सोसायटी में जाना पड़ता है, अतः यह समय बढ़ाना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य जहां चुनाव में पर्याप्त 3 साल का समय है, वहां यह जल्द बाजी क्यों? अतः इस समय सीमा को बढ़ा कर न्यूनतम तीन माह किया जाय ताकि कोई छूटे नहीं।
Exit mobile version