00 छुईखदान में पुनः रामकुमार पटेल की ताजपोशी,गांडई से शत्रुघ्न चंदेल एवं मुढ़ीपार से तेजराम वर्मा ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त
खैरागढ़: शहर व ब्लाक अध्यक्षो की नियुक्ति का इंतजार खत्म।।प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला अध्यक्षों के बाद अब शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।। इस निर्णय के साथ ही खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में लंबे समय से चल आ रहा संगठनात्मक इंतजार खत्म हो गया है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।।खैरागढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सबसे अधिक चर्चा और घमासान देखने को मिला।। इस पद के लिए निवर्तमान शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, अरुण भारद्वाज, जितेन्द्र सिंह गौर,नदीम मेमन जैसे मजबूत दावेदार मैदान में थे।। गहन विचार-विमर्श और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए अंततः प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने डॉ. अरुण भारद्वाज के नाम पर मुहर लगा दी।। डॉ अरूण भरतव्दाज विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के कट्टर समर्थक है और विधायक प्रतिनिधि भी है।।अन्य नियुक्तियों में खैरागढ़ ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संदीप सिरमौर (खजरी), छुईखदान शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पुनः रामकुमार पटेल, मुढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में तेजराम वर्मा तथा गंडई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में शत्रुघ्न चंदेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है,कि इनके नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को इसका सीधा लाभ मिलेगा।।

नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अरूण भरतव्दाज पहुंचे विधायक यशोदा वर्मा के निवास, जताया आभार
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण भरतव्दाज व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (ग्रामीण) संदीप सिरमौर की ताजपोशी के बाद वे विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के निवास स्थान पहुंचे जहां समर्थकों ने आतिशबाजी कर मुंह मीठा करा कर नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दी।। नवनियुक्त अध्यक्षो ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसीयो का आभार व्यक्त किया।। इस अवसर पर विधायक निवास पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठी ने भी नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अरूण भरतव्दाज व ब्लाक अध्यक्ष संदीप सिरमौर का मुंह मीठा करा कर बधाई दी।। विधायक निवास पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, गैंदालाल कुरे, नेताप्रतिपक्ष दीपक देवांगन, यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”,पूरन सारथी, रविन्द्र सिंह गहरवार, सूर्यकांत यादव, महेश यादव, भूपेंद्र वर्मा,अवध वर्मा,ओम साहू, आकाश सारथी, सूरज देवांगन,कोमल वर्मा, उमेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।।





