प्रदेश में बिजली बिल बढ़ोतरी पर भडके कांग्रेस, खैरागढ़ में सड़क पर उतरे कांग्रेस, किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

00 प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला कांग्रेस ने पिपरिया स्थिति बिजली आफिस के सामने दिया धरना,
00 बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेसीयो ने सड़क पर उतरे, किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन,
00 पुतला दहन के दौरान कांग्रेसीयो और पुलिस के बिच झुमा-झटकी,
00 कांग्रेसीयो के धरना प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
“खैरागढ़” :
प्रदेश सरकार के द्वारा 1 जुलाई से बिजली की दरो की कि जा रही वृद्धि के विरोध में बुधवार को कांग्रेसीयो ने पिपरिया स्थिति कनिष्ठ कार्यपालन अभियंता कार्यालय विघुत विभाग के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के व्दारा विधायक सहित सभी जिला कांग्रेस पदाधिकारियों,ब्लाक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पिपरिया स्थिति कनिष्ठ अभियंता विभाग के विघुत कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।। केंद्र में और प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भडास निकाली ।। बिजली बिल में कि जा रही बढ़ोतरी को आम जनता , किसानों और मध्यम वर्ग अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए ,इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।। प्रदेश सरकार के व्दारा नई दरें 1 जुलाई से लागू होगी।। जिसमें प्रदेश सरकार के द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30/40 पैसे प्रति यूनिट , वही कृषि एवं सिंचाई पंपों के लिए भी 40 पैसे प्रति यूनिट तक वृद्धि की गई है।।इसी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस सडक पर उतर आई है।।

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण भरद्वाज, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सिरमौर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष छुईखदान रामकुमार पटेल,राजा गिरीराज किशोर दास, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष रज्जाक खान,ममता राजेश पाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया,सज्जाक खान,भिखमचंद छाजेड़, आकाशदीप सिंह, रोहित पुल्सकर,संजू चंदेल, जितेन्द्र सिंह गौर, यतेन्द्र जीत सिंह,मनीष कोचर,अशोक साहू,माधो बंजारे,किसन रजक, रिंकू महोबिया,उतम जंघेल, रिंकू गुप्ता, आकाश सिंह “आशु”,राजा सोलंकी,दवेन्द्र तोड़े,अवध वर्मा,कोमल वर्मा, हरीश वर्मा , रामावतार शर्मा, चंद्रेश वर्मा, चंद्रेश यदु, सुहैल खान “रानू” सहित बड़ी कांग्रेसी विघुत कार्यालय के सामने एकत्रित रहे।।

पिपरिया स्थिति विधुत विभाग के सामने भारी संख्या में पुलिस बल रहे तैनात
धरना प्रदर्शन को देखते हुए विघुत विभाग कार्यालय के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे और कार्यालय के मेन गेट को बंद कर दिया गया।।

बिजली बिल की दरो में बढ़ोतरी कर सरकार ने लोगों पर एक और आर्थिक बोझ डाल दिया: यशोदा वर्मा
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि महंगाई की मार झेल रही जनता और किसान पहले से ही पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बड़ी किमतो से परेशान हैं और अब बिजली बिल की दरो में बढ़ोतरी कर सरकार ने लोगों पर एक और आर्थिक बोझ डाल दिया है।। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम लोगों और किसानों को कमजोर तथा बड़े उद्योगपतियों को मजबूत करने का काम कर रही है।। भाजपा ने चुनाव के दौरान बिजली बिल आधा करने का वादा किया था।। लेकिन सत्ता में आते ही अपने वादे से मुकर गई।।आज लोगों के बिजली बिल पहले से ही दोगुनी तिगुनी आ रही है।।

यदि सरकार बिजली बिल की दरो में वृद्धि वापस नहीं लेती तो उग्र आंदोलन करेगी कांग्रेस:कोमल दास साहू
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों , युवाओं और आम जनता को परेशान कर रही है।। प्रदेश में खाद की कमी से किसान जुझ रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं को के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।।अब बिजली बिल कि दरों में बढ़ोतरी कर सरकार ने लोगों की मुश्किल और बढा दी है।। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार बिजली बिल दर वृद्धि का फैसला वापस नहीं लेती तो कांग्रेस पार्टी के व्दारा आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।। सभा को राजा गिरीराज किशोर दास, रामकुमार पटेल, संदीप सिरमौर ने भी किया।। संबोधित समाप्ति के बाद, कांग्रेसीयो ने “जनता अतिरिक्त बोझ डालना बंद करो”,”बिधुत दर वृद्धि वापस लेना होगा, लेना होगा”, “जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है”, “भाजपा सरकार हाय-हाय के नारे लगाते हुए” विधुत कार्यालय कि ओर आगे बढे,जहा पर पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे ।।

पुलिस ने कांग्रेसीयो को मुख्य व्दारा पर ही रोक दिया, पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बिच झुमा-झटकी
उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं नारे बाजी शुरू कर दी “जब जब भाजपा डरती हैं, पुलिस को आगे करती हैं”।। फिर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पुतले का दहन किया गया ,उस समय स्थिति तनाव पूर्ण हो गई ।। पुतले दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बिच पुतले को लेकर जमकर झुमा झटकी हुई।। लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।।

Exit mobile version