(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी,शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।। दाऊचौरा स्थित मिनीमाता की मूर्ति पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर मिनीमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया।। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के साथ महिलाओं और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।। उनके विचार आज भी समाज को समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरूण भारद्वाज ने कहा कि मिनीमाता का जीवन सेवा, त्याग और संघर्ष का प्रतीक है।। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सिरमौर ने कहा कि मिनीमाता ने सामाजिक समानता और महिलाओं के सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए काम करना चाहिए।।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू, शहर अध्यक्ष अरूण भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर, नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, जिला महामंत्री आकाशदीप सिंह, भीखम छाजेड़, नरेन्द्र सेन, देवेन्द्र तोड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।