खैरागढ़: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चौक में एकत्रित हुए।। इस दौरान डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया।।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मजबूत आधार दिया।। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आकाशदीप सिंह “गोल्डी”, भीखम छाजेड़, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर, शहर अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, जिला सचिव रिंकू गुप्ता, मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोहर सेन, देवेंद्र तोड़े, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमकल्याणी तोड़े, शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री सूर्यकांत यादव, सचिव संत निषाद, मोहित भोडेंकर, सुहैल खान “रानू” सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।