कांग्रेस ने गिराया प्रीमियम शराब दुकान का शटर, सीएम, स्‍थानीय विधायक सहित सांसद का पुतला फूंका

महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डाला, शासन-प्रशासन के नैतिक मूल्‍य गर्त में – जितेंद्र मुदलियार

राजनांदगांव। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर मोहारा बाईपास में प्रीमियम शराब दुकान के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, स्‍थानीय विधायक डॉ रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे का पुतला दहन भी किया। अंतत: जिला शहर अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्‍व में कांग्रेसियों ने शराब दुकान का शटर गिराकर इसका संचालन बंद करने का ऐलान किया। मुदलियार ने कहा कि जब तक इस दुकान बंद नहीं किया जाएगा कांग्रेस का प्रदर्शन नहीं रुकेगा। उन्‍होंने आबकारी महकमे का आगाह करते हुए कहा कि शहर में गली-गली में शराब दुकान खोले जाने के कुत्‍सित प्रयास सफल नहीं हो सकते।

बुधवार की दोपहर 12 बजे कांग्रेसी मोहारा बाईपास में जुटे और शराब दुकान के सामने धरना प्रदर्शन शुरु किया। इससे पहले भी कांग्रेस ने इस दुकान के सामने प्रदर्शन किया था। सहायक आबकारी आयुक्‍त का घेराव भी किया गया था जिसके बाद दुकान बंद कर दी गई थी। लेकिन दोबारा इसका संचालन किए जाने पर कांग्रेस ने मोर्चा खोला।

जिला शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि भाजपा सरकार का एजेंडा शराब से पैसे कमाने का है। सरकार की मानसिकता इस हद तक गर्त में जा चुकी है कि स्‍थानीय महिलाओं के विरोध और उनकी सुरक्षा तक को नजर अंदाज किया जा रहा है। सरकार की मशीनरी जिस तरह शहर में लगातार शराब दुकानें खोल रही है यह होने नहीं दिया जा सकता। शासन-प्रशासन समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्‍वों से खिलवाड़ कर रहा है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्‍ले ने कहा कि स्‍थानीय विधायक डॉ रमन सिंह शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं। उनके विकास की यही तस्‍वीर है जिसमें शहर के गली गली में शराब दुकानें खोली जा रही है। समाज को कुसंस्‍कारों से दूषित करने का प्रयास हो रहा है। और वे इन आरोपों पर भी चुप बैठे हैं। इसका सीध और साफ मतलब है कि सभी की इसमें भागीदारी है।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन काफी आक्रामक रहा। बड़ी संख्‍या में कांग्रेसी शराब दुकान के सामने जुटे और पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्‍यमंत्री, स्‍थानीय विधायक और सांसद का पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई। अंतत: दुकान का शटर गिराकर शराब दुकान संचालन बंद करने की बात कही गई।

पूर्व महापौर नरेश डकालिया व हेमा देशमुख, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्‍ले, पीसीसी प्रवक्‍ता रुपेश दुबे, संभागीय प्रवक्‍ता कमलजीत सिंह पिंटू, पदम कोठरी, कुलबीर छाबड़ा, डा आफताब आलम, रूबी गरचा, राजेश गुप्ता चंपू, अशो पंजवानी, उत्‍तर ब्‍लाक अध्‍यक्ष आसिफ अली, महिला प्रकोष्‍ठ अध्‍यक्ष माया शर्मा, विधानसभा युकां अध्‍यक्ष एनी माखिजा, विनय झा, शारदा तिवारी, इकारामुद्दीन सोलंकी, रईस अहमद, अमीन हुद्दा, झम्‍मन देवांगन, सचिन तुरहाटे, अवधेश प्रजापति, बंटी यादव, रुपेश साहू, डा अरुण देवांगन, मुकेश साहू, सकिल सकुर चौहान, सौम्य शर्मा, सुरेंद्र देवांगन, रुपेश साहू, कदिर बड़गुजर, महेश साहू, नीतिन भानुशाली, मोहनीश धनकर, हेमचंद यादव, हिमालय सिंह, गोपी रजक, विशाल गढ़े, सीताराम श्रीवास, लक्ष्‍मी शर्मा, शैलेश साहू, अनिल सिन्हा, सुनील कोठरी, चंपालाल चंद्राकर, जय जसवाल, आशीष साहू, रोहित चंद्राकर, दादू मेश्राम, शैलेश ठावरे, कादिर कुरैशी, डोमार साहू, महेश यादव, पिंकू खान, आफताब अहमद, राकेश चंद्राकर, लक्ष्‍मण साहू, विजय शर्मा, सिकंदर गोरी, मनीष सावरकर, अभय सांखला, रोशन सोनकर, ललित मरकाम, जयकिशन शर्मा, गणेश हरिहारनो, राजू हरिहारनो, लता हरिहारनो, अंजू साहू, मेघा सिन्हा सहित बड़ी संख्‍या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Exit mobile version